हमारे कार्यक्षेत्र
पशु सेवा
बेजुबानों की जुबान बनकर करें काम, इन्हे भी जीने का अधिकार है, आइये बनें बेजुबानों की जुबान
donate nowस्कूल शिक्षा
शिक्षा जादू की वो छड़ी है जिसे प्राप्त कर इंसान दुनिया में हर मंजिल पा सकता है
donate now
हमें बताते हुए हर्ष हो रहा है कि शांति फाउंडेशन यह समाजिक कार्य वर्ष 2017 से अब तक लगातार कर रहा है। जिसमें अब तक लगभग 500 से अधिक मानसिक रोगियों का ईलाज कर समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जा चुका है। तथा हमारी संस्था लगातार सदैव इन लोगों के लिए कार्य करने को तत्पर रहेगी।
शांति फाउंडेशन एक समाज सेवी संस्था है। जिसका लक्ष्य समाज के उस तबके से जुड़ कर कार्य करना है। जिसका आज समाज में वजुद ही खत्म हो गया है। तथा समाज में रहने वाले लोग हि इन्हें देख कर दूरी बना लेते है। हम बात कर रहे है, रोड-सड़कों, गली-मोहल्लो में रहने वाले मानसिक विक्षिप्त महिला-पुरूष जिनके सिर पर छत नही होता जो कई-कई दिनों तक भुखे-प्यासे यहॉ-वहॉ अपने बेबसी का आलम लिए सुब्ध हो कर घुमते रहते है। व समाज की मुख्य धारा से पूरी तरह से कट चुके है। इन असहायों को हमारी संस्था मानव सेवा के रूप में रोड-सड़कों से रेस्क्यु कर लाते है। तथा इनकी मानसिक स्थिति ठीक कराने के लिए इन्हें उच्च स्तरीय ईलाज हेतु सेंदरी मानसिक अस्पताल भेजा जाता है। जिससे ये सभी ठीक हो सकेे। तथा समाज कि मुख्य धारा से पूरी तरह से जुड़ कर अपने इस जीवन में अपने अस्तित्व को पहचाने। व लगातार हमारे संस्था के इन पुनर्वासित लोगों को सामान्य जन सुरक्षा अधिकार से जोड़ने हेतु निरंतर अथक प्रयास किया जा रहा है। आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि शांति फाउंडेशन समाज सेवी संस्था यह समाजिक कार्य वर्ष 2017 से अब तक लगातार कर रहा है। जिसमें अब तक लगभग 400 से अधिक मानसिक रोगियों का ईलाज कर समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जा चुका है। तथा हमारी संस्था लगातार सदैव इन लोगों के लिए कार्य करने को तत्पर रहेगी।
एक व्यक्ति ये दुनिया नहीं बदल सकता,
पर एक व्यक्ति की दुनिया जरुर बदल सकता है
शांति फाउंडेशन कभी भी भेद-भाव करना नहीं जानती है। व संस्था समाज के हर उस व्यक्ति तक पहुच कर सेवा कार्य करना चाहती है। जो शासन-प्रशासन की योजनाओं का लाभ पाने में अभिज्ञ है। तथा अशिक्षा व जानकारी के अभाव में स्वंय को मिलने वाले लाभ का फायदा उठा नहीं पातें। इस हेतु हमारी संस्था समाज के सभी वर्गाें, धर्म, जाति इत्यादि लोगों की मदद करती है। जिनको विभिन्न योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है। जैसे-बेसहारा लोग जिनका मकान नहीं है उन्हें आवास योजना के तहत मकान बनाने कि स्वीकृती प्रदान करना, द्विव्यांगों तथा अपाहीजों को उनके लिए द्विव्यांग सामाग्री मुहैया कराना, बच्चों को शिक्षा प्रदान करवाना इत्यादि महत्वपूर्ण कार्य करती है।