रक्तदान महादान, इंसानी जीवन में इससे बड़ा दान कोई नहीं
शांति फाउंडेशन के द्वारा अभी तक हजारों परिवारों को रक्तदान कर इस विकट परिस्थिति में सहयोग कर अपने टीम के माध्यम से रक्तदान कराया गया है
|शांति फाउंडेशन के द्वारा समय समय पर सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है, जिससे जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का ज्यादा से ज्यादा सहयोग कर पा रहे हैं | समय समय पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किये जाते हैं, जिससे गंभीर रूप से घायल व गर्भवती महिलाओं का अधिक से अधिक सहयोग कर पा रहे हैं |
हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है | आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें।
